दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 1:23 AM
विज्ञापन
शव को घर में छोड़ ससुराल वाले फरार, पुलिस ने पहुंच की छानबीन चार साल पहले रूपा की हुई थी शादी, पांच लोग आरोपित मोतिहारी : पिपराकोठी थाना अंतर्गत डुमरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए रूपा कुमारी की हत्या कर दी. उसके शरीर के कई हिस्सों में काले दाग के निशान हैं. […]
विज्ञापन
शव को घर में छोड़ ससुराल वाले फरार, पुलिस ने पहुंच की छानबीन
चार साल पहले रूपा की हुई थी शादी, पांच लोग आरोपित
मोतिहारी : पिपराकोठी थाना अंतर्गत डुमरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए रूपा कुमारी की हत्या कर दी. उसके शरीर के कई हिस्सों में काले दाग के निशान हैं. इससे स्पष्ट होता है कि रूपा को पहले बेरहमी से पीटा गया गया है, उसके बाद गला दबा उसकी हत्या की गयी है. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे रूपा के पिता कल्याणपुर के पिपराखेम निवासी देवनारायण दास ने बताया कि चार साल पहले रूपा की शादी डुमरा गांव के संतोष दास के साथ हुई थी. शादी के एक साल बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. उसने कई बार फोन कर ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट किये जाने की शिकायत की थी. बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जलाने की धमकी भी ससुराल वाले दे रहे थे. रविवार रात सूचना मिली कि रूपा की हत्या कर शव को घर में छोड़ ससुराल वाले फरार हैं.
सूचना मिलते ही मायके वाले डुमरा पहुंचे तो देखा कि रूपा की लाश घर में है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देवनारायण ने पुत्री की हत्या का आरोप उसके पति संतोष दास, सास अनंत देवी, ससुर छट्ठु दास, भैंसुर कृष्णा दास व गोतनी पर लगाया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मायके वालों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










