आशिक को ग्रामीणों ने खदेड़ा भागते समय कुएं में गिरा, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तीन लोगों पर एफआइआर, तीनों आरोपित गिरफ्तार केसरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को ग्रामीणों ने देख लिया. ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए उसे खदेड़ा तो वह जान बचाकर भागा. भागने के दौरान युवक कुआं में गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार रात की […]
विज्ञापन
तीन लोगों पर एफआइआर, तीनों आरोपित गिरफ्तार
केसरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को ग्रामीणों ने देख लिया. ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए उसे खदेड़ा तो वह जान बचाकर भागा. भागने के दौरान युवक कुआं में गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार रात की है. युवक कढान पंचायत के वार्ड नंबर आठ का सत्येंद्र राम उर्फ छेदिया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसा था. इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया.
शोर मचाया तो उसने भागने की कोशिश की. परिजनों ने पकड़ उसकी धुनाई कर दी. किसी तरह अपनी जान बचा उनके चंगुल से निकल भागा. परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए उसे खदेड़ना शुरू किया. भागने के दौरान सत्येंद्र को आगे कुआं नहीं दिखा, जिसके कारण वह कुआं में जा गिरा.
ग्रामीण उसे कुआं से बाहर निकाल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर सत्येंद्र के भाई शिव राम ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें शिवमंगल पासवान, जोखन पासवान व अनिल पासवान को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
करेंट लगने से मजदूर की मौत : मोतिहारी. जसौलीपट्टी पंचायत के विशुनपुर नन्हकार गांव में शीशम के पेड़ से जलावन के लिए डाल काट रहे मजदूर उपेंद्र राम की मौत करेंट लगने से हो गयी. शीशम पेड़ के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से जोर का झटका लगा. परिजन इलाज के लिए मोतिहारी ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस आशय की सूचना मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










