रक्सौल में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

रक्सौल(पूचं) : शहर में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक के मुंह में दो गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गये. घटना रेलवे स्टेशन रोड परेउवा डाला व रेलवे स्कूल के समीप सुबह 10 बजे की है. घायल ई-रिक्शा चालक कौड़िहार भगवानपुर निवासी शिवजी साह के पुत्र […]
रक्सौल(पूचं) : शहर में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक के मुंह में दो गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गये. घटना रेलवे स्टेशन रोड परेउवा डाला व रेलवे स्कूल के समीप सुबह 10 बजे की है. घायल ई-रिक्शा चालक कौड़िहार भगवानपुर निवासी शिवजी साह के पुत्र सुनील कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. दिनदहाड़े गोली चलने से लोगों में दहशत है.
घटना की सूचना पर जीआरपी के एसआइ ललन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. इसके बाद रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार, जीआरपी के ललन सिंह व हरैया ओपी अध्यक्ष ध्रुव नारायण प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल से आवश्यक जानकारी ली. घायल सुनील कुमार ई-रिक्शा चलाने का काम करता है. घायल के बयान के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है. पुलिस फिलहाल आरोपित की पहचान नहीं बता रही है.
इधर, घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जीआरपी एसआइ ललन कुमार सिंह ने बताया कि चार लोग आपस में पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा कर रहे थे. उसी समय ई-चालक ने हस्तक्षेप किया. इस दौरान अपराधी चालक के मुंह में दो गोली मार कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




