बकरी चोरी के आरोप में युवक को बांध कर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
संग्रामपुर का मामला घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बनी रही मूकदर्शक लगातार हो रही चोरी से रतजगा कर रहे थे ग्रामीण कार से बकरी चोरी करने पहुंचे थे चार लोग, तीन भाग निकले मोतिहारी/अरेराज : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. ग्रामीणों ने रविवार रात युवक को […]
विज्ञापन
संग्रामपुर का मामला
आपके शहर में
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बनी रही मूकदर्शक
लगातार हो रही चोरी से रतजगा कर रहे थे ग्रामीण
कार से बकरी चोरी करने पहुंचे थे चार लोग, तीन भाग निकले
मोतिहारी/अरेराज : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. ग्रामीणों ने रविवार रात युवक को पकड़ खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी रही. युवक पकड़ी गांव का बड़े सहनी है. ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की रात करीब ग्यारह बजे एक कार पर सवार चार लोग गांव में मंडरा रहे थे.
गांव में लगातार हो रही चोरी व गर्मी के कारण ग्रामीण जगे हुए थे. इस दौरान एक व्यक्ति के दरवाजे से बकरी चोरी करते ग्रामीणों ने बड़े सहनी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी कार पर सवार होकर भाग निकले. ग्रामीणों ने पकड़े गये युवक को बांस के खंभे से बांध धुनाई शुरू कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच युवक को अभिरक्षा में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को नहीं सौंपा. पुलिस के सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई की. काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया.
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. इधर, ग्रामीणों को शक है कि चारों बदमाश कार पर सवार होकर बच्चा चोरी करने आये थे. असफल होने पर दरवाजे से बकरी चोरी की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन