पूर्वी चंपारण : मां की गोद से नवजात बच्चे को खींचकर ले गया सियार

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मेघुआ की घटना ससुराल से मायके आयी विमला को 15 दिन पहले हुआ था बेटा कल्याणपुर (पूर्वी चंपारण) : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेघुआ पासवान टोले में गुरुवार की अहले सुबह मां की गोद में सो रहे 15 दिन के नवजात बच्चे को सियार खींच कर […]

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मेघुआ की घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

ससुराल से मायके आयी विमला को 15 दिन पहले हुआ था बेटा

कल्याणपुर (पूर्वी चंपारण) : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेघुआ पासवान टोले में गुरुवार की अहले सुबह मां की गोद में सो रहे 15 दिन के नवजात बच्चे को सियार खींच कर ले भागा. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. ग्रामीणों ‍ने गांव के आसपास बच्चे को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. ग्रामीणों के अनुसार, पहाड़पुर थाने के बलुआ निवासी दिनेश पासवान की पत्नी विमला देवी तीन माह पहले मायके सीनियर पासवान के यहां आयी थी.

उसे 13 अगस्त को बेटा हुआ था. विमला फूस की झोंपड़ी में बच्चे को गोद में लेकर माता-पिता के साथ सोयी हुई थी. विमला सोकर उठी तो देखा कि बच्चा गायब है. इसके बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला. मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी. घटना से गांव में दहशत का माहौल है. नवजात व अबोध बच्चे को बचाने के लिए लोग रतजगा कर रहे हैं. पंचायत की मुखिया डॉली देवी ने बताया कि बच्चे को सियार लेकर भाग गया.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

मेघुआ पासवान टोले में 20 मई, 2019 को सुरेंद्र पासवान के नवजात व 29 मई को राजदेव पासवान की आठ माह की नतिनी को सियार लेकर भाग गया था. गांव में इस तरह की तीसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत है. उन्हें अपने नवजातों की चिंता सताने लगी है. चकिया के वन कर्मी दिनेश पांडेय व जलेश्वर महतो ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन