ePaper

कल्चर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, बयान दर्ज

Updated at : 24 Aug 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
कल्चर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, बयान दर्ज

परिजन के साथ घर जाने की युवती ने जतायी इच्छा तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी कोर्ट में बयान के बाद युवती को रिमांड होम भेजा मोतिहारी :दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं हुई है. मेडिकल कल्चर जांच में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने नहीं […]

विज्ञापन

परिजन के साथ घर जाने की युवती ने जतायी इच्छा

तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

कोर्ट में बयान के बाद युवती को रिमांड होम भेजा

मोतिहारी :दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं हुई है. मेडिकल कल्चर जांच में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है. शुक्रवार को युवती की 164 का बयान हुआ. पुलिस अभिरक्षा में युवती को न्यायालय ले जाया गया, जहां कोर्ट में बयान में दर्ज कराया है. बयान के बाद युवती को रिमांड होम भेज दिया गया है.

पुलिस सूचना पर मोतिहारी पहुंचे परिजन ने युवती से मुलाकात की. बताया जाता है कि न्यायालय में बयान दर्ज कराने के दौरान युवती मां के साथ घर जाने की इच्छा जतायी. लेकिन न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण युवती को पुलिस ने रिमांड होम भेज दिया. सोमवार को न्यायालय की अनुमति के बाद युवती को परिजनों को सौंपा जा सकता है.

मामले में पुलिस युवती के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान का इंतजार कर रही है. इधर, युवती के बयान पर छतौनी थाना में दर्ज आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. शहर के मठियाडीह, भवानीपुर जिरात, मिस्कौट, कुंवारी देवी, रायसिंघा आदि ठिकानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि आरोपी विष्णु, लक्की, मनीष कुमार आदि की पहचान युवती ने की है, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. यहां बता दे कि बुधवार की रात मठीयाडीह सड़क किनारे से युवती को बरामद कर पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा था. आशंका थी कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है. लेकिन मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन