जेई समेत पांच मिस्त्री बाल-बाल बचे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फेनहारा फीडर में 11 हजार के तार के रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा मधुबन : सबस्टेशन के ऑपरेटर की लापरवाही से रविवार को तेतरिया जेई देवेंद्र कुमार समेत पांच प्राईवेट मिस्त्री बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि फेनहारा फीडर में 11 हजार का तार शनिवार की रात टूट गया था. उसकी मरम्मत तेतरिया जेई […]
विज्ञापन
फेनहारा फीडर में 11 हजार के तार के रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा
मधुबन : सबस्टेशन के ऑपरेटर की लापरवाही से रविवार को तेतरिया जेई देवेंद्र कुमार समेत पांच प्राईवेट मिस्त्री बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि फेनहारा फीडर में 11 हजार का तार शनिवार की रात टूट गया था. उसकी मरम्मत तेतरिया जेई देवेंद्र कुमार करवा रहे थे. इसी दौरान ऑपरेटर ने लाईन चालू कर दिया. लाइन चालू होते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी.
गौरतलब है कि आॅपरेटर की लापारवाही से 15 सितंबर 2015 को बिजली मिस्त्री हीरा ठाकुर की मौत मधुबन के आदर्श मशनरी के पास ट्रांसफॉर्मर का काम करने के दौरान हो गयी थी.
इस बाबात जेई सुचीत कुमार ने बताया कि आॅपरेटर नया आया है. उसे पता नहीं चला. उसे कहा गया था. फेनहारा फीडर का लाईन चालू नहीं करना है, जिसने भूलवश चालू कर दिया. उसे अगले एक महीने तक काम समझने के लिये कहा गया है. वहीं, एसडीओ वसीम रजा ने बताया कि मामले जानकारी मिली है. किसके स्तर पर गड़बड़ी हुई है जांचकर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










