बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

Updated at : 08 Aug 2019 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

सिकरहना (पूर्वी चंपारण) : बिहार के पूर्वी चंपारण में ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर संध्या एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. बच्ची को लहूलुहान व दर्द से कराहते छोड़ आरोपी भाग निकला. बच्ची घर से कुछ सामान लेकर अपने पिता के पास खलिहान जा रही थी. […]

विज्ञापन

सिकरहना (पूर्वी चंपारण) : बिहार के पूर्वी चंपारण में ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर संध्या एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. बच्ची को लहूलुहान व दर्द से कराहते छोड़ आरोपी भाग निकला. बच्ची घर से कुछ सामान लेकर अपने पिता के पास खलिहान जा रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक मुंह दबा कर नहर के पास झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया.

बच्ची के पिता जब खलिहान से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में झाड़ी के समीप बच्ची की कराहने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर दौड़े को आरोपी युवक भागने लगा. बेटी की हालत देख कर उनके होश उड़ गये. बेटी दर्द से कराह रही थी. उसी हालत में वह उसे लेकर थाना पहुंचे. सारी घटना बतायी. बच्ची के पिता ने अपने ही गांव के मो एजाजुल को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इधर, पुलिस जब आरोपी युवक एजाजुल को गिरफ्तार करने उसके घर पर दबिश दी, तो परिजन पुलिस दल से ही उलझ गये. पुलिस के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे. सैप जवान पर डंडा से प्रहार कर दिया गया. पुलिस आरोपी युवक एजाजुल व उसके पिता मो सलाम को गिरफ्तार कर थाने लायी. ढाका थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. एजाजुल पर पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस से झगड़ने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में आरोपी युवक के पिता मो सलाम को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन