बच्चे की बरामदगी को लेकर एनएच किया जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
22 जुलाई को सोये अवस्था में हुआ था गायब भेलवा गांव का मामला मधुबन : भेलवा गांव से 22 जुलाई की रात गायब बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने सोमवार को एनएच 104 जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. अपहृत प्रीतम सहनी की मां बबिता देवी, पिता लखींद्र […]
विज्ञापन
22 जुलाई को सोये अवस्था में हुआ था गायब
आपके शहर में
विज्ञापन
भेलवा गांव का मामला
मधुबन : भेलवा गांव से 22 जुलाई की रात गायब बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने सोमवार को एनएच 104 जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. अपहृत प्रीतम सहनी की मां बबिता देवी, पिता लखींद्र सहनी, दादा जलधारी सहनी, दादी रंभा देवी ने बताया कि उसका बच्चा आठ दिनों से गायब है, जिसकी कोई खोज खबर नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि परिजनों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत की गयी है.
पुलिस द्वारा बच्चे की खोजबीन नहीं की जा रही है, जिस कारण प्रीतम के परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. आठ रोज से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण व परिजन बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे थे. इधर, एएसआई बजरंगी प्रसाद यादव, मुखिया विमल दास ने परिजनों से बातचीत कर जाम हटवा दिया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन