छात्रा से दुष्कर्म करनेवाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीडियो बना करता था ब्लैकमेलतंंग आकर की मां से शिकायत थाना में प्राथमिकी, आरोपी धराया मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत चमरा गोदाम के पास एक कोचिंग संचालक ने नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. उसने अश्लील वीडियो बना छात्रा को ब्लैकमेल कर कई दिनों से उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा था. गुरुवार […]

विज्ञापन

वीडियो बना करता था ब्लैकमेलतंंग आकर की मां से शिकायत

विज्ञापन

थाना में प्राथमिकी, आरोपी धराया

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत चमरा गोदाम के पास एक कोचिंग संचालक ने नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. उसने अश्लील वीडियो बना छात्रा को ब्लैकमेल कर कई दिनों से उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा था.

गुरुवार को छात्रा कोचिंग पढ़ने गयी तो संचालक ने फिर उसे अपने हवस का शिकार बनाया. इससे तंग आकर घर जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने रघुनाथपुर ओपी पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग संचालक राजू कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आवेदन पर महिला थाना में कोचिंग संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, महिला थानाध्यक्ष सूर्यमणी ने बताया कि पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी है. मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके साथ गलत हुआ है या नहीं, इसके संबंध में कुछ कहा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन