विभिन्न जगहों पर डूबने से पांच की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 5:28 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बरदाहा गांव में शुक्रवार की सुबह शौच करने गयी आठ वर्षीय सपना कुमारी की पानी से लबालब गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर मृतका के पिता केदार सहनी […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बरदाहा गांव में शुक्रवार की सुबह शौच करने गयी आठ वर्षीय सपना कुमारी की पानी से लबालब गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर मृतका के पिता केदार सहनी ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
रक्सौल : थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. इसमें दो बच्चे एक परिवार के हैं, तो एक बच्चा पड़ोसी का है. बताया जाता है कि अवधकिशोर यादव का पुत्र बिट्टू कुमार यादव अपने एक भाई विवेक व पड़ोसी ओमप्रकाश के साथ खेत में गया था. इसी दौरान बाढ़ के पानी में बिट्टू गिर गया. उसे बचाने के लिए आये चंद्रकिशोर यादव के पुत्र विवेक कुमार व रामनरेश यादव के पुत्र ओमप्रकाश कुमार भी गिर गये और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी.
आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चों को निकाल कर एसआरपी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक सीओ सुनील कुमार मल्ल, थानाध्यक्ष मो. अयुब सहित अन्य अधिकारी अस्पताल में पहुंचे थे और बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी. सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जायेगी.
सिकरहना : घर के पीछे जमा बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से डूब कर एक बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची रोशनी कुमारी पिता लखन महतो चैनपुर ढाका मोहल्ला की रहने वाली थी. वार्ड पार्षद राजकुमार चावला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है. दूसरी घटना ढाका थाना के गम्हरिया गांव में हुई हैं, जहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक ब्रह्मदेव साह का 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










