शराब अधिनियम के तहत दो कर्मियों की सेवा समाप्त

Updated at : 28 Jun 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
शराब अधिनियम के तहत दो कर्मियों की सेवा समाप्त

मोतिहारी : शराब अधिनियम के तहत डीएम रमण कुमार ने दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है. राजस्व कर्मचारी हारून रशीद व अनुसेवक भोला राम 11 नवंबर 2017 को सदर अंचल कार्यालय में शराब पीते पकड़े गये थे, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई व विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेवा समाप्त कर दी गयी है. डीएम […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शराब अधिनियम के तहत डीएम रमण कुमार ने दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है. राजस्व कर्मचारी हारून रशीद व अनुसेवक भोला राम 11 नवंबर 2017 को सदर अंचल कार्यालय में शराब पीते पकड़े गये थे, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई व विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेवा समाप्त कर दी गयी है.

डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय में शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया था. विभागीय गाईडलाइन व शराब अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करते हुए यह कदम उठाया गया है. समाहरणालय व अन्य विभागों के कई कर्मी भी कार्रवाई के रडार पर हैं, जो बीते वर्ष शराब पीते पकड़े गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन