बस चालक को घायल कर 13 हजार रुपये छीना
मोतिहारी : छतौनी स्टैंड में जयमाता दी बस के चालक दिनेश कुमार महतो पर जानलेवा हमला किया गया. रड से मार उसका सर फोड़ दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुगौली के फुलवरिया निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया है कि […]
मोतिहारी : छतौनी स्टैंड में जयमाता दी बस के चालक दिनेश कुमार महतो पर जानलेवा हमला किया गया. रड से मार उसका सर फोड़ दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुगौली के फुलवरिया निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया है कि स्टैंड में बस खड़ा किया.
आपके शहर में
इस दौरान मुफस्सिल थाने के भटहा निवासी बटुली सहनी ने बस को स्टैंड से हटाने के लिए कहा. इंकार करने पर गाली गलौज की. उसे गाली देने से मना किया तो रड से मार सर फोड़ दिया. पॉकेट से 13 हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए