फसल चक्र अपना कर किसान प्राप्त कर सकते हैं बेहतर उत्पादन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 12:59 AM
मधुबन : ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव व मिट्टी के बढ़ते पीएच मान को नियंत्रित करने के साथ कम लागत में अधिक उत्पादन के लिये सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को रूपनी पंचायत के भगवानपुर में विभाग द्वारा चौपाल का आयोजन मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता […]
मधुबन : ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव व मिट्टी के बढ़ते पीएच मान को नियंत्रित करने के साथ कम लागत में अधिक उत्पादन के लिये सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को रूपनी पंचायत के भगवानपुर में विभाग द्वारा चौपाल का आयोजन मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.
संचालन किसान सलाहकार भाग्यनारायण शर्मा ने किया. किसानों को ग्लोबल वार्मिंग के बढते प्रभावों से बचने के लिये खेती के तौर तरीकों में वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के साथ पौधरोपण करने की सलाह दी गयी. सलाहकार भाग्यनारायण शर्मा, समन्वयक धीरज सिंह व सुरेश प्रसाद ने किसानों को फसल लगाने में फसल चक्र अपनाने के महत्व को बताया.
बताया कि कम समय में अधिक उत्पादन के लिये धान के आगात प्रभेदों राजेन्द्र भगवती की खेती करने के साथ उच्च भूमि पर मक्का की खेती कर उपज प्राप्त की जा सकती है. मौके पर अरूण कुमार शर्मा, शंकर राय, रामसागर पासवान, किशोरी बैठा,कामेश्वर यादव, रामरती देवी,लालती देवी, श्रीदेवी, सरिता कुमारी समेत कई किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










