कार ने ठोकर मारी, गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबन : थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में मंगलवार को एनएच 104 पर कार की ठोकर से एक अधेड़ की मौत गयी. वह पकड़िया का राजेंद्र प्रसाद (50) था. दिन के करीब 11 बजे सरेह से पशु का चारा काटकर घर आ रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान कार ने ठोकर मार […]
विज्ञापन
मधुबन : थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में मंगलवार को एनएच 104 पर कार की ठोकर से एक अधेड़ की मौत गयी. वह पकड़िया का राजेंद्र प्रसाद (50) था. दिन के करीब 11 बजे सरेह से पशु का चारा काटकर घर आ रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान कार ने ठोकर मार दी, जिससे राजेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के बादा चालक भागने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया. सूचना पर बीडीओ रामजी प्रसाद, प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुखिया बिशु साह व पंचायत के अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मामला शांत कराया. शव को ग्रामीण व परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम नहीं कराकर दाह संस्कार कर दिया.
इधर, राजेंद्र प्रसाद की पत्नी किसमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जो अपनी किस्मत को कोस रही थी. दरवाजे पर आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ गयी. वे लोग बार-बार चुप करा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन