ट्रैक्टर व बोलेरो में हुई भिड़ंत, नौ बराती घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 5:13 AM
तुरकौलिया : बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में नौ बराती घायल हो गये. घटना थाना क्षेत्र के बिजुलपुर पंचायत के टिकुलिया गांव के निकट सोमवार देर रात की है. ग्रामीणों नेघायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार डुमरिया थाने के […]
तुरकौलिया : बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में नौ बराती घायल हो गये. घटना थाना क्षेत्र के बिजुलपुर पंचायत के टिकुलिया गांव के निकट सोमवार देर रात की है. ग्रामीणों नेघायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया.
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार डुमरिया थाने के सिसवा निवासी चतुर्धन पासवान के पुत्र कामेश्वर सिंह बरात हरसिद्धि थाना अंतर्गत घोघराहां बैरिया गांव के नागा पासवान के यहां जा रही थी. इसी दौरान टिकुलिया के समीप महनवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
घायलों में शत्रुघ्न पासवान (32), शिवपूजन पासवान (45), सोहन महतो (30), मिथलेश कुमार (16), अजीत कुमार(19), मनु कुमार (21) सहित नौ लोग शामिल हैं. घायलों में शिवपूजन पासवान व सोहन पासवान की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










