दर्जनों शिक्षकों ने संघ से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के दर्जनों शिक्षकों ने संघ से नाता तोड़ लिया है. संघ के जिला कार्यकारिणी के साथ साथ प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. त्यागपत्र देनेवालों में जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, जिला सचिव मदन कुमार देवनाथ, विनोद प्रसाद, मृत्युंजय […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के दर्जनों शिक्षकों ने संघ से नाता तोड़ लिया है. संघ के जिला कार्यकारिणी के साथ साथ प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. त्यागपत्र देनेवालों में जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, जिला सचिव मदन कुमार देवनाथ, विनोद प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अमितचंद्र प्रकाश, सुनील कुमार जिला संयोजक आशीष कुमार आदि ने त्यागपत्र दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षकों की बैठक गांधी संग्रहालय के सभागार में हुई. संचालन मदन कुमार देवनाथ ने किया. उन्होंने कहा कि ऐसे नेतृत्व में काम करना हम सब की भूल थी. मदन कुमार देवनाथ व रामजीवन भारती ने संघ पर कई आरोप लगाये. बैठक में शिक्षकों ने निर्णय लिया कि समान काम समान वेतन की लड़ाई में वे एकजुटता का परिचय देंगे. इस मौके पर विनोद पांडेय, रवींद्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन