रुपये जमा और निकासी के पहले बैंकर्स नहीं चलें अकेला: थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मधुबन : सीएसपी संचालकों, माइक्रो फाइनेंस व बंधन बैंक कर्मियों से लूट की घटना पर नकेल कसने के लिए थाना क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों, सीएसपी संचालको��, बंधन बैंक के कर्मियों व भारत माइक्रो फाइनेंस के व्यवस्थापकों के साथ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में बैठक की. बैठक में […]

विज्ञापन

मधुबन : सीएसपी संचालकों, माइक्रो फाइनेंस व बंधन बैंक कर्मियों से लूट की घटना पर नकेल कसने के लिए थाना क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों, सीएसपी संचालकों, बंधन बैंक के कर्मियों व भारत माइक्रो फाइनेंस के व्यवस्थापकों के साथ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में बैठक की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में सभी बैंक कर्मियों को निर्देश दिया कि वे बैंक से राशि निकासी या जमा करने जाने के पूर्व पुलिस को सूचना अवश्य उपलब्ध कराये. इस दौरान पुलिस बैंकर्स को स्काॅट कर बैंकों तक पहुंचाने व बैंक घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी.

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों से राशि वसूली के दौरान आने -जाने वाले माइक्रो फाइनेंस व बंधन बैंक कर्मियों भी सावधानी बरतने व पुलिस को सूचना देकर आने-जाने का निर्देश दिया. शाखा प्रबंधकों को भी बैंक के आसपास व बैंक अंदर संदिग्धों पर विशेष नजर रखने का साथ संदिग्धों के दिखे जाने पर अविलंब पुलिस को सूचित करने को कहा.

इस मौके पर सीबीआई शाखा प्रबंधक अंगद कुमार यादव, एसबीआई के शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, ग्रामीण बैंक भेलवा के शाखा प्रबंधक सुबोध झा, सीएसपी संचालक अरविंद कुमार झा, श्यामकिशोर सिंह, मुकेश सिंह, प्रेमचंद कुमार, नगीना कुमार सिंह, रामलीला साह, रंजीत कुमार यादव, कन्हैया कुमार समेत ग्रामीण बैंक भेलवा, गुरमिया के शाखा प्रबंधकों, बंधन बैंक व माइक्रो फाइनेंस, जीविका समूह के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन