पूर्वी चंपारण : क्लास रूम में चार घंटे बंद रहा छात्र, ग्रामीणों ने निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 5:36 AM
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, बरकुरवा में शनिवार को कक्षा दो का छात्र श्याम कुमार (सात वर्ष) चार घंटे तक क्लास रूम में बंद रहा. छुट्टी के बाद सभी छात्र-छात्राएं घर चले गये, जबकि श्याम क्लास रूम में ही रह गया. किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. कमरे का ताला […]
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, बरकुरवा में शनिवार को कक्षा दो का छात्र श्याम कुमार (सात वर्ष) चार घंटे तक क्लास रूम में बंद रहा. छुट्टी के बाद सभी छात्र-छात्राएं घर चले गये, जबकि श्याम क्लास रूम में ही रह गया.
किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. कमरे का ताला बंद कर शिक्षिकाएं भी घर चली गयीं. श्याम चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी. बाद में उसने खिड़की से आवाज लगायी, तो ग्रामीणों ने ताला तोड़ उसे बाहर निकाला. इसके बाद एक शिक्षिका को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. लेकिन, वह नहीं आयी. इससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी.
घटना की सूचना पर डीइओ प्रभात कुमार पंकज, थानाध्यक्ष मनीष कुमार व बीइओ लखिंद्र दास ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया. डीइओ ने दोनों शिक्षिकाओं के तबादले का आश्वासन दिया, इसके बाद ताला खोला गया.
घटना को लेकर छात्र श्याम कुमार के पिता रमेश पासवान ने शिक्षिका चंचला व पूनम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










