गैस सिलेंडर फटने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से हुआ रिसाव घटना में ग्रामीण के साथ रिश्तेदार भी हुये घायल शादी के लिए रखे कपड़े व आभूषण भी जले, फूस के तीन घर राख पहाड़पुर : परसौनी पंचायत अंतर्गत बतरौलिया गांव में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से करीब एक दर्जन से अधिक […]
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से हुआ रिसाव
घटना में ग्रामीण के साथ रिश्तेदार भी हुये घायल
शादी के लिए रखे कपड़े व आभूषण भी जले, फूस के तीन घर राख
पहाड़पुर : परसौनी पंचायत अंतर्गत बतरौलिया गांव में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिसमें दो की हालत गंभीर है. घायलों को पहाड़पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने से शादी के लिए रखे सामान के अलावा तीन घर जल कर राख हो गये.
इसमें करीब पांच लाख की संपत्ति की क्षति हुई है. बताया जाता है कि अर्जुन राम के चाचा फेंकू राम के लड़के की बरात मंगलवार को हरसिद्धि जानेवाली थी. जानकारी के अनुसार अर्जुन राम की पत्नी संगीता सोमवार की शाम खाना बना रही थी. इसी दौरान पाइप से रिसाव होने लगा. देखते-ही-देखते आग लग गई, जिसमें अर्जुन राम के घर में रखे सभी सामान सहित तीन फूस के घर जल गये. इधर, सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि हल्का कर्मचारी से जांच कराने के बाद सहायता राशि दी जायेगी.
ये हुए हैं घायल : अर्जुन राम, पत्नी संगीता देवी, पड़ोसी मोहम्मद्दीन मियां, फेंकू राम, मो. शईद, चांद मियां, मुबारक हुसैन शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










