डायन का आरोप लगा मां व बेटे को पीटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत रोहुआ खास गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घायल मां व बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत रोहुआ खास गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घायल मां व बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी.

विज्ञापन

इस दौरान भगन महतो, रमावती देवी, मंटु कुमार, किरण कुमारी सहित अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंच डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की. विरोध करने पर लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. पुत्र बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की. केस करने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन