ePaper

बाल गृह से छह बच्चे भागे, देर शाम मिले

Updated at : 09 Apr 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
बाल गृह से छह बच्चे भागे, देर शाम मिले

मोतिहारी : बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बालक गृह से छह बच्चे सोमवार को भाग गये. बच्चों को चाइल्डलाइन द्वारा यहां रखा गया था. गृह में 26 बच्चे रह रहे थे. इनमें से सोमवार की सुबह में छह बच्चे भाग निकले जिसकी खोज दिन भर की गयी और पता लगने के साथ उन्हें फिर से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बालक गृह से छह बच्चे सोमवार को भाग गये. बच्चों को चाइल्डलाइन द्वारा यहां रखा गया था. गृह में 26 बच्चे रह रहे थे. इनमें से सोमवार की सुबह में छह बच्चे भाग निकले जिसकी खोज दिन भर की गयी और पता लगने के साथ उन्हें फिर से वापस लाया गया.

यहां बता दें कि इस गृह में वैसे बच्चों को रखा जाता है जो बाल तस्करी के शिकार होते हैं या फिर बाल श्रम के तहत आते है. मुक्त के बाद उन्हें इस होम में रखा जाता है. बच्चे कैसे गृह से बाहर निकल गये और वहां की व्यवस्था क्या थी इस पर सवाल उठने लगा है. हालाकिं सभी बच्चों को शाम तक गृह में लाने के बाद अधीक्षक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

इधर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार ने पुछे जाने पर बताया कि ये एसे बच्चे हैं न तो इन्हें मारा जा सकता है और न ही डांटा जा सकता है. यहां भीख मांगने वाले भी बच्चे रहते है. ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चे भी यहीं रहते हैं. कहा कि 24 घंटे के अंदर में वापस लाना भागा हुआ नहीं माना जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन