घर में घुस मारपीट कर नकदी व आभूषण छीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका रामचंद्र मोहल्ला निवासी बबन राम ने अपने ही ग्रामीण पर मारपीट कर जख्मी करने व नकदी, आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए ढाका थाना में आवेदन दिया है. पुलिस को बताया है कि उपेन्द्र राम, विजय राम, अजय राम, संजय राम सहित आधे दर्जन लोगों ने मंगलवार को हरवे हथियार से लैस […]
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका रामचंद्र मोहल्ला निवासी बबन राम ने अपने ही ग्रामीण पर मारपीट कर जख्मी करने व नकदी, आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए ढाका थाना में आवेदन दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस को बताया है कि उपेन्द्र राम, विजय राम, अजय राम, संजय राम सहित आधे दर्जन लोगों ने मंगलवार को हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली देने लगे. मना किया तो लाठी से मारकर सर फोड़ दिया. वहीं जान मारने की नीयत से गले में रस्सी फंसा कर खींचने लगा. घर में घुस कर तीन पेटियों में रखे बीस हजार के आभूषण, दस हजार के कपड़े तथा साढ़े बारह हजार नकदी निकाल लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन