एमडीएम में अनियमितता पर एचएम से जवाब-तलब
Updated at : 12 Mar 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : एमडीएम योजना में अनियमितता को लेकर डीपीओ एमडीएम राजकुमार शर्मा ने एनपीएस पीपरिया सुगौली व यूएमएस नकरदेई सुगौली के एचएम से जवाब-तलब किया है. साथ ही योजना अंतर्गत संधारित पंजी, अभिलेख, कैशबुक व अभिश्रव की सत्यापित छायाप्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उक्त दोनों विद्यालयों का निरीक्षण छह मार्च को […]
विज्ञापन
मोतिहारी : एमडीएम योजना में अनियमितता को लेकर डीपीओ एमडीएम राजकुमार शर्मा ने एनपीएस पीपरिया सुगौली व यूएमएस नकरदेई सुगौली के एचएम से जवाब-तलब किया है.
साथ ही योजना अंतर्गत संधारित पंजी, अभिलेख, कैशबुक व अभिश्रव की सत्यापित छायाप्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उक्त दोनों विद्यालयों का निरीक्षण छह मार्च को किया गया था. डीपीओ ने बताया कि एनपीएस बक्शा पीपरिया में विद्यालय में नामांकन बच्चों की संख्या 148 है. निरीक्षण के दिन 67 की उपस्थिति बनी थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति 15 थी.
विद्यालय में एमडीएम योजना की कोई पंजी नहीं थी. वहीं यूएमएस नकरदेई में एमडीएम मेनू के अनुसार नहीं बना था. हरी सब्जीयुक्त खिचड़ी नहीं बनी थी व बच्चों को फल नहीं दिया गया था.
विद्यालय में 691 बच्चों का नामांकन है. 187 की उपस्थिति दर्ज की गयी थी पर वास्तविक बच्चों की उपस्थिति 25 थी. डीपीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




