झुलसी महिला की सदर में गयी जान

Updated at : 08 Mar 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
झुलसी महिला की सदर में गयी जान

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झुलसी एक महिला की मौत हो गयी. मृतका ढाका थाने के चंदनवाड़ा निवासी श्रीराम साह की पत्नी गुड़िया देवी थी. घटना की खबर सुन अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर जिंदा जला हत्या करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने ढाका-बैरगनिया पथ को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झुलसी एक महिला की मौत हो गयी. मृतका ढाका थाने के चंदनवाड़ा निवासी श्रीराम साह की पत्नी गुड़िया देवी थी. घटना की खबर सुन अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर जिंदा जला हत्या करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने ढाका-बैरगनिया पथ को चंदनबाड़ा के पास जाम कर दिया.

ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ढाका पुलिस ने पहुंच लोगों को समझाया, उन्हें दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ.

अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता ने वहाब मियां ने बताया कि गुड़िया ने श्रीराम के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद श्रीराम कमाने बाहर चला गया. इस बीच उसके घरवाले गुड़िया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. हत्या करने की धमकी दी. इसको लेकर गुड़िया ने 15 दिन पहले ढाका थाना में आवेदन भी दिया था.

इधर मौका मिलने पर ससुरालियों ने उसके उपर केरोसिन छिड़क जला दिया. उन्हें लगा कि अब वह जिंदा नहीं बचेगी तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसने गुड़िया के हत्या का आरोप उसके ससुर भदई साह, देवर संजय साह सहित अन्य पर लगाया है. ढाका इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. इधर नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन