मोतिहारी : पकड़ीदयाल में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल से मझार अपने घर लौट रहे प्रेम कुशवाहा को गोली मार कर अपराधी फरार हो गये. घटना चोरमा ढांगड़ टाेली के पास बुधवार की रात पाैने नौ बजे घटी है. प्रेम कुशवाहा के पेट में गोली लगी. उन्हें गंभीरावस्था में मोतिहारी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पकड़ीदयाल से मझार अपने घर लौट रहे प्रेम कुशवाहा को गोली मार कर अपराधी फरार हो गये. घटना चोरमा ढांगड़ टाेली के पास बुधवार की रात पाैने नौ बजे घटी है. प्रेम कुशवाहा के पेट में गोली लगी. उन्हें गंभीरावस्था में मोतिहारी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर डीएसपी दिनेश पाण्डेय, प्रभारी थानाध्यक्ष मंकेश्वर कुमार पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं. घटनास्थल से एक हेलमेट बरामद हुआ है. डीएसपी ने बताया कि प्रेमकुमार पकड़ीदयाल में मौर्या हाॅस्पिटल चलाते हैं.
गांव लौटने के क्रम में यह घटना घटी है. अभी कारणों का पता नहीं चल सका है. अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पिछली बार प्रेम कुशवाहा ने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. वे पंचायत की राजनीति में सक्रिय थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन