प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव को करना पड़ा विरोध का सामना
मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार के साथ मारपीट की घटना को ले सदर अस्पताल गेट जाम कर रहे छात्रों से मिलने आये जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव को विरोध का सामना करना पड़ा. जाम में शामिल छात्रों का कहना था कि यह किसी पार्टी बैनर के तहत […]
मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार के साथ मारपीट की घटना को ले सदर अस्पताल गेट जाम कर रहे छात्रों से मिलने आये जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव को विरोध का सामना करना पड़ा. जाम में शामिल छात्रों का कहना था कि यह किसी पार्टी बैनर के तहत नहीं है. आप झंडा उतार कर बात करें. इतने पर सांसद ने घटना की जानकारी लेनी चाहिए और कहा कि प्राध्यापक का पटना में इलाज कराउंगा. इस पर कुछ शरारती तत्वों ने अंधेरे का लाभ उठा नारेबाजी की. उसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. सुरक्षा में लगे जवानों ने सड़क पर लाठियां चटकायीं. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुआ और सांसद सुरक्षित निकले. पार्टी के जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद ने सांसद के साथ किसी तरह के घटना से इन्कार किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए