सदरून निशा से जान बीबी बनी महिला गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हरसिद्धि (मोतिहारी) : घिवाढ़ार पंचायत के गोविंदापुर निवासी सदरुल नेशां को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उस पर उसकी बड़ी सौतन जान बीबी ने कोर्ट में मुकदमा किया था. इसमें बताया था कि उसके पति स्व मुस्तफा देवान की तीन शादियां हुई थीं. सबसे बड़ी वह […]
विज्ञापन
हरसिद्धि (मोतिहारी) : घिवाढ़ार पंचायत के गोविंदापुर निवासी सदरुल नेशां को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उस पर उसकी बड़ी सौतन जान बीबी ने कोर्ट में मुकदमा किया था.
इसमें बताया था कि उसके पति स्व मुस्तफा देवान की तीन शादियां हुई थीं. सबसे बड़ी वह है और छोटी सौत सदरुल निशा है. बेसहारा होने की वजह से उसका आधार कार्ड व वोटर कार्ड नहीं बना है. उसने इसका दुरुपयोग करते हुए छोटी सौत ने अपने नाम पर आधार व वोटर कार्ड बनवा लिया.
यही नहीं उसने जान बीबी के नाम से अपने देवरों पर भी फर्जी मुकदमा कर दिया और परिजनों को कई तरह से टॉर्चर भी करने लगी. सच्चाई का पता चलते ही जान बीबी ने उसके खिलाफ न्यायालय में केस कर दिया गया. इसके बाद जांच में यह खुलासा हुआ. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










