शादी के मंडप में जब अचानक पहुंच गयी दूल्हे की पहली पत्नी, उसके बाद...

मोतिहारी : बिहारमें मोतिहारी के मठलोहियार में पत्नी को धोखा देकर एक युवक की दूसरी बार ब्याह रचाने की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी. दरअसल, पहली पत्नी को धोखा देकर पति दूसरी शादी रचा रहा था. जिसकी भनक युवक की पहली पत्नी को लग गयी और वह शादी रुकवाने के लिए सीधा थाने पहुंच गयी. […]
मोतिहारी : बिहारमें मोतिहारी के मठलोहियार में पत्नी को धोखा देकर एक युवक की दूसरी बार ब्याह रचाने की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी. दरअसल, पहली पत्नी को धोखा देकर पति दूसरी शादी रचा रहा था. जिसकी भनक युवक की पहली पत्नी को लग गयी और वह शादी रुकवाने के लिए सीधा थाने पहुंच गयी. जहां उसने अपनी शादी से जुड़े सबूत दिखाये और फिर पुलिस के साथ वह सीधे शादी के मंडप में पहुंच गयी और शादी का रुकवा दिया. वहीं, युवक के पहले से शादीशुदा होनेकी पोल खुलते ही ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई कीऔर फिर उसे बंधक बना लिया.
जानकारी के मुताबिक युवक पिंटू कुमार पहले से शादीशुदा था. उसने एक बंगाली आर्केस्ट्रा डांसर से शादी की थी. लेकिन, इसके बाद भी वह दूसरी शादी करने जा रहा था. यह बात जब पिंटू की पहली पत्नी को पता चली तो गुस्से में वह आग-बबूला हो गयी औरअपनेपति की शादी रुकवाने के लिए मोतिहारी थाने में पहुंच गयी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. हालांकि, तब तक बराती नाश्ता व भोजन कर चुके थे. लेकिन,युवककेपहलीपत्नी के शादी के मंडप में पहुंचते ही वहां हंगामा मच गया. लोग हैरान थे और हंगामे के बाद शादी रुकवा दी गयी. हालांकि, बाद में वर-वधू दोनों पक्षों के बीच सुलह करायीगयी और शादी में खर्च रुपये वधू पक्ष को वापस लौटाने की शर्त पर दूल्हे को मुक्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




