दंपती को फरसा से मार किया घायल, भर्ती
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठलोहियार गांव में चंद्रिका सिंह व उसकी पत्नी ज्ञांति देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर ज्ञांति ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे […]
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठलोहियार गांव में चंद्रिका सिंह व उसकी पत्नी ज्ञांति देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर ज्ञांति ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. अचानक सुगांती देवी, श्रीकांत सिंह, आशा देवी, लक्ष्मीना देवी सहित अन्य लोग दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पति के साथ भी मारपीट की. गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए