Bihar Police Constable Admit Card 2021: पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2022 4:09 PM
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2021 बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी (PET) परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. पीईटी के लिए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन कर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2021 बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी (PET) परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था, वे सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. पीईटी के लिए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन कर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.
बता दें कि यह एडमिट कार्ड फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिये जारी किया गया है. लिखित परीक्षा 21 मार्च 2021 को आयोजित हुई थी. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिये बुलाया गया है. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 28 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाला है. लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा.
इसके साथ ही वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर/ मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करें. इसके बाद आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा. जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें. अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें.
बता दें कि जो भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे बोर्ड के ऑफिस जाकर 24 से 25 जनवरी के बीच डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










