बक्सर में 22 हजार की लूट की रची झूठी कहानी, पुलिस जांच में खुला राज, युवक के पास से ही मिले रुपये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में 22 हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी पुलिस जांच में उजागर हुई. युवक ने रुपये के लालच में पुलिस को गुमराह किया, देखें पूरा खुलासा.

विज्ञापन

बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में मंगलवार को 22 हजार रुपये की छिनतई की झूठी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बाइक सवार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर रुपये लूटने की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. हालांकि, जांच के दौरान पूरी कहानी फर्जी निकली और कथित पीड़ित के पास से ही पूरी रकम बरामद हो गई.

विज्ञापन

नानी की पेंशन के रुपये लेकर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन निवासी मनीष सिन्हा अपनी नानी की पेंशन के करीब 22 हजार रुपये बैंक से निकालकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान पुराने सदर अस्पताल के समीप उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. युवक ने दावा किया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर उससे रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए.

CCTV फुटेज से पुलिस को हुआ शक

छिनतई की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को युवक की बताई घटना पर संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में खुल गई झूठी लूट की कहानी

पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने रुपये के लालच में छिनतई की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसके पास से पूरी 22 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली. जांच में स्पष्ट हो गया कि बाइक सवार अपराधियों द्वारा लूट की कोई घटना नहीं हुई थी.

झूठी सूचना देने पर पुलिस ने लगाई फटकार

इस तरह 22 हजार रुपये की कथित छिनतई का मामला पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. झूठी सूचना देकर पुलिस को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर युवक को कड़ी फटकार लगाई गई. सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा हो गया.

बक्सर में रघुनाथपुर ROB निर्माण की बढ़ी उम्मीद, 66 निजी और 11 सरकारी जमीनों का होगा अधिग्रहण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन