बक्सर: चौसा में बाढ़ का कहर, पुलिया के ऊपर बह रहा पानी; SDO ने बैरिकेडिंग का दिया निर्देश
बाढ़ का निरीक्षण करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network
चौसा में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीओ अविनाश कुमार ने हाईवे का निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग व मुनादी कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।
Buxar News : चौसा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने चौसा गोला पहुंचकर चौसा-मोहनियां हाइवे पर पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जलस्तर और पानी के तेज बहाव का जायजा लिया.
आपके शहर में
पुलिया पर बढ़ा पानी, हादसे का खतरा
पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन चुनौतीपूर्ण हो गया है. पानी के तेज बहाव को देखते हुए एसडीओ ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया. उन्होंने चौसा सीओ विजय प्रकाश को पुलिया के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने के साथ लाल झंडी लगाने को कहा.
वाहन चालकों को खतरे का मिलेगा संकेत
प्रशासन का उद्देश्य पुलिया पर पानी के बहाव को देखते हुए वाहन चालकों को पहले से सतर्क करना है. बैरिकेडिंग और लाल झंडी लगाए जाने से लोगों को खतरे का स्पष्ट संकेत मिलेगा और संभावित हादसों को रोकने में मदद मिलेगी.
गांवों में मुनादी कराकर लोगों को किया जाएगा अलर्ट
एसडीओ ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को आसपास के गांवों में मुनादी कराने का निर्देश दिया. ग्रामीणों को बाढ़ के पानी को लेकर सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से पानी के पास नहीं जाने की अपील करने को कहा गया है.
बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश
एसडीओ ने कहा कि बाढ़ के पानी में नहाने से लोगों को रोका जाए. खासकर बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाए और उन्हें गहरे पानी या तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से रोका जाए. प्रशासन ने लोगों से बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए