बक्सर में रक्षाबंधन पर पेड़ों की कलाई पर बंधी राखी, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो पौधा को राखी बांधने के मौके पर शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के स्व. कंचन देवी स्मृति कुंज में आसा पर्यावरण सुरक्षा संस्था ने रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Buxar News : नगर के इटाढ़ी रोड स्थित स्व. कंचन देवी स्मृति कुंज, विश्वनाथ नगर के परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया. आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़ों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम का नेतृत्व आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं. तापमान और मौसम के स्वरूप में होने वाले दीर्घकालीन बदलाव को रोकने के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. सामूहिक प्रयास से ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है.

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी

विपिन कुमार ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करना भी प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए. उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर पौधे लगाने का आह्वान

स्व. महंत सिंह स्मृति किसान हित समूह के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेना अनुकरणीय पहल है. उन्होंने कहा कि जीवन के सामाजिक और धार्मिक संस्कारों के अवसर पर पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, तभी धरती पर जीवन को सुरक्षित रखा जा सकेगा.

लोगों ने पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र

कार्यक्रम में विजय प्रकाश सिंह, रोहित कुमार, चंदन कुमार सिंह, शमशाद खान, राज शेखर, शिक्षिका सविता कुमारी, ममतेश्वरी सिंह, नीलम कुमारी, पूनम सिंह, सुमंगल देवी, आनंद प्रकाश, शगुन प्रिया, पंखुड़ी, शिवांशिका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

फोटो पौधा को राखी बांधने के मौके पर शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
फोटो पौधा को राखी बांधने के मौके पर शामिल लोग | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन