फाइल- 12- दीपावली थीम पर स्कूलों में हुई रंगोली प्रतियोगिता

फाइल- 12- दीपावली थीम पर स्कूलों में हुई रंगोली प्रतियोगिता
30 अक्टूबर- फोटो-8- स्कूल में रंगोली बनाते छात्रों. चौसा. दीपावली के अवसर पर बुधवार को विभिन्न स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं ने दीपावली थीम पर आयोजित रंगोली बनाकर वाहवाही लूटी. नगर पंचायत के द ए आर सी स्कूल परिसर में दीप जलाओ रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई. छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आकृति उकेर कर खूब वाहवाही मिली. कैंब्रिज स्कूल चौसा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान निदेशक संजीव चौबे ने कहा कि अतिरिक्त शैक्षिक गतिविधियां बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव पैदा करती हैं. दीपावली पर्व पर बच्चों के बीच रंगोली, दीया मेकिंग और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें स्कूल के सभी हाउस के बच्चों ने भाग लिया. अध्यापकों ने बच्चों की बनाई रंगोली, दीया तथा कार्ड का अवलोकन किया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिवाली पर रंगोली बनाकर मनमाेह लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




