चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत
चौसा सीएचस | Prabhat Khabar Network
बक्सर के चौसा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इलाज के दौरान पटना में युवक की मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Buxar News : चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद उसे इलाज के लिए चौसा सीएचसी ले जाया गया, जहां से बक्सर सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया. पटना में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी.
आपके शहर में
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी शशिकांत राय के 30 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है.
गांव जाने के दौरान ट्रक की चपेट में आया युवक
बताया जाता है कि अभिनव कुमार बाइक से अपने गांव रजौली जा रहा था. इसी दौरान चौसा रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गया.
चौसा से बक्सर और फिर पटना किया गया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बक्सर में भी हालत नाजुक बनी रही, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
पटना में इलाज के दौरान मौत
पटना में इलाज के दौरान अभिनव कुमार ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे में शामिल ट्रक और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए