बक्सर थर्मल पावर की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक प्रचालन शुरू, सीएमडी ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक शुरू हो गया है. एसजेवीएन के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया और टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन

Buxar News : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को चौसा स्थित 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई के वाणिज्यिक प्रचालन का शुभारंभ किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल भी मौजूद रहे. सीएमडी ने रिबन काटकर और बटन दबाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष और ऐश डाइक का किया निरीक्षण

भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना के केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने ऐश डाइक सहित परियोजना के प्रमुख प्रचालन घटकों का निरीक्षण किया. इस दौरान परियोजना के अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रचालन से जुड़ी जानकारी दी.

टीम के सामूहिक प्रयास की सराहना

एसटीपीएल की टीम को संबोधित करते हुए सीएमडी ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम है. उन्होंने कहा कि बक्सर ताप विद्युत परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी.

एसटीपीएल के सीईओ पुलक कुमार मुखोपाध्याय और वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया. निदेशक राजेश कुमार चंदेल ने भी परियोजना की टीम के प्रयासों की सराहना की.

ऊर्जा सचिव और डीएम से की मुलाकात

दौरे के दौरान एसजेवीएन के सीएमडी ने ऊर्जा सचिव अजय यादव और बक्सर की जिलाधिकारी साहिला से भी मुलाकात की. इस दौरान भूमि अधिग्रहण, सीएसआर, पीपीए और निवेश के अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.

कार्यक्रम के दौरान परियोजना परिसर में पौधारोपण भी किया गया. अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और परियोजना क्षेत्र को हरित बनाने की दिशा में पौधारोपण को महत्वपूर्ण बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन