बक्सर में रक्तदान महाअभियान: 6 महिलाओं समेत 26 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

शिविर में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 रक्तवीरों ने मानवता के लिए किया रक्तदान।

विज्ञापन

Buxar News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति पर विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत रविवार को बक्सर के बाबानगर डिफेंस कॉलोनी स्थित परमात्म अनुभूति भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में 6 रक्त वीरांगनाओं समेत कुल 26 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

25 अगस्त तक चलेगा रक्तदान अभियान

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन 21 से 25 अगस्त तक भारत और नेपाल में किया जा रहा है. अभियान के तहत एक लाख से अधिक यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है. संस्था के अनुसार पिछले वर्ष अभियान के दौरान 88,378 यूनिट रक्तदान कराया गया था. इस वर्ष पिछले आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखा गया है.

छह महिलाओं समेत 26 लोगों ने किया रक्तदान

बक्सर के परमात्म अनुभूति भवन में आयोजित शिविर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चला. इस दौरान छह महिलाओं सहित कुल 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम है. उन्होंने दादी प्रकाशमणि के समाज सेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके कार्य आज भी लोगों को मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं.

फादर मनोज ने रक्तदान कर दिया सर्वधर्म समभाव का संदेश

शिविर में कैथोलिक चर्च से फादर मनोज भी पहुंचे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. उनके रक्तदान को आयोजकों ने विश्व बंधुत्व और सर्वधर्म समभाव की भावना का उदाहरण बताया. संस्था की ओर से लोगों से जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील भी की गयी.

ब्लड बैंक और संस्था ने निभाई अहम भूमिका

शिविर के आयोजन में सोहनीपट्टी स्थित मां मुंडेश्वरी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के मां तपेश्वरी देवी ब्लड बैंक और ब्लड बक्सर संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही. रक्तदान करने वालों में काजल मिश्रा, सविता सिंह, बबीता देवी, ममता कुमारी, तेतरी देवी, नीतू देवी, विनय कुमार, अजय सिंह, ब्रह्माकुमार अंकित, विकास कुमार, मनोज कुमार पटेल, ऋषि राज मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, राज कुमार, आनंद ओझा, विनय सिंह और दिनेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन