बिहार के सरकारी स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कक्षा 4 से 8 के बच्चों के लिए शुरू होगा TaRL अभियान
फोटो जिला शिक्षा कार्यालय बक्सर | Prabhat Khabar Network
बिहार सरकार ने कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता सुधारने के लिए राज्यव्यापी टीएआरएल (TaRL) अभियान शुरू किया है।
Buxar News : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 4 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता मजबूत करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत Teaching at the Right Level (TaRL) आधारित विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस व्यवस्था में बच्चों को उनकी कक्षा के बजाय उनके वास्तविक सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाया जायेगा.
आपके शहर में
सीखने में पीछे बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, समग्र शिक्षा को पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि कई बच्चे कक्षा के अनुरूप पढ़ने-लिखने और गणितीय दक्षता हासिल नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत करने के लिए TaRL पद्धति को प्रभावी बताया गया है.
तीन स्तरों पर तैयार होगी प्रशिक्षण व्यवस्था
अभियान के सफल संचालन के लिए त्रिस्तरीय प्रशिक्षण संरचना तैयार की गयी है. प्रत्येक जिले से चार District Resource Persons (DRPs) और प्रत्येक प्रखंड से चार Block Level Master Trainers (BLMTs) का चयन किया जायेगा. वहीं विद्यालय स्तर पर कक्षा 4-5 के लिए दो और कक्षा 6-8 के लिए दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा.
शिक्षकों को दी जायेगी विशेष ट्रेनिंग
चयनित शिक्षकों को TaRL की अवधारणा, बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन, सीखने के स्तर के आधार पर समूह निर्माण, गतिविधि आधारित शिक्षण और TaRL शिक्षण सामग्रियों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी वास्तविक सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना है.
31 अगस्त से SCERT में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
अभियान के पहले चरण में चयनित DRPs के लिए चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा. यह प्रशिक्षण 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक SCERT बिहार, पटना में होगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी DEO को निर्देश दिया है कि अपने जिले से चयनित DRPs की निर्धारित तिथि पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण से संबंधित आदेश तत्काल जारी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए