पैक्स चुनाव के नामांकन को लेकर बीडीओ ने की बैठक
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Nov 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन

सदर प्रखंड का चुनाव तीसरे चरण में होगा. जिसका नामांकन 16 से लेकर 18 नवंबर तक पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्य के लिए किया जायेगा.
विज्ञापन
बक्सर.
सदर प्रखंड का चुनाव तीसरे चरण में होगा. जिसका नामांकन 16 से लेकर 18 नवंबर तक पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्य के लिए किया जायेगा. जिसे लेकर पंचायत वार काउंटर बनाया गया है. जिसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि कमरपुर, छोटका नुआंव, नदांव, महदह, बोकसा, जगदीशपुर के लिए इ-किसान भवन में नामांकन दाखिल किया जायेगा तो वही उमरपुर, सोनबरसा, दलसागर, बरूना के लिए कल्याण भवन में नामांकन दाखिल किया जायेगा. नामांकन के दौरान काफी भीड़-भाड़ ने हो. इसको देखते हुए सदर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराया जायेगा. पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं. पैक्स चुनाव के उम्मीदवार के साथ दो ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दिया जायेगा. वहीं सदर प्रखंड के सभी कर्मचारी व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विशेष परिस्थिति को छोड़कर सभी का छुट्टी एक दिसंबर तक रद्द की जाती है. वही वैसे लोग जो महिला आरक्षण सीट पर नामांकन करेगी उनकी जाति प्रमाण पत्र उनके मायके का ही मान्य किया जायेगा. राजस्व अधिकारी राजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड संख्याकि पदाधिकारी विकास कुमार आदि शामिल रहे.राजपुर.
प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. प्राथमिक कृषि साख समिति के तहत पंचायतों में होने वाले पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गया. चुनाव प्राधिकार द्वारा तय किए गए समय पूर्वाहन 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक काउंटर खुला रहा. तीन बजते ही काउंटर बंद कर दिया गया. इससे पहले कतार में खड़े अभ्यर्थियों को सूचित किया गया कि अपना आवेदन पत्र जमा करें. सूचना के बाद जो जहां था वहीं से दौड़े-दौड़े विभिन्न काउंटरों पर अभ्यर्थियों ने अपना अपना आवेदन जमा किया जो संबंधित पंचायतों के काउंटरों पर नियुक्त कर्मियों के द्वारा जांच उपरांत उसे फाइलों में बंद किया. इस दौरान सुबह से शाम 5:00 बजे तक पूरा प्रखंड परिसर ग्रामीणों से भरा रहा .17 अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष के लिए किया नामांकन :
पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों से आए कुल 17 अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया. प्रबंध कार्यकारणी समिति सदस्य के विभिन्न कोटि के लिए 131 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान नागपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अंगद सिंह, राजपुर से सल्लू सिंह, मंगरॉव से राजेश उर्फ बबलू सिंह, खरहना से मनोज सिंह, रसेन से देवेंद्र उर्फ रुना शुक्ला, कैथहरकला पंचायत से सिद्धेश्वर कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय, अकबरपुर से उमेश राय, खरहना से राजेन्द्र सिंह, खीरी से रामाशंकर राय, धनसोई से रविभूषण सिंह,तियरा पंचायत से नीतू राय एवं राजेश राय के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया. जिसमें बन्नी पंचायत से समिति के सदस्य के लिए राधेश्याम पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पंचायतवार सहायक निर्वाचन अधिकारी ममता कुमारी, मो सज्जाद जहीर, धर्मवीर भारती, ज्ञानू प्रताप, शशिभूषण पांडेय निर्वाचन कर्मी अभय पाठक, अखिलेश राय, ओमप्रकाश सिंह, विद्यासागर सिंह, अखिलेश सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




