प्रोपर्टी डीलर को गोली मारने में एक गिरफ्तार

चौसा : प्रोपर्टी डीलर अलख नारायण सिंह को गोली मारने के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव में छापेमारी कर फूलचंद राम को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है. अनुसंधान बाधित न हो इसके लिए पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से […]
चौसा : प्रोपर्टी डीलर अलख नारायण सिंह को गोली मारने के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव में छापेमारी कर फूलचंद राम को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है. अनुसंधान बाधित न हो इसके लिए पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार रही है. विदित हो कि रविवार की रात घर में घुस कर प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. इस घटना के बाद जख्मी के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी थी.
पुलिस इस मामले में जांच करते हुए गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. जैसे ही पुलिस को गोलीबारी की घटना में फूलचंद राम की संलिप्तता सामने आयी. पुलिस ने इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




