उधार नहीं देने पर मारी थी गोली

Updated at : 23 Apr 2017 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
उधार नहीं देने पर मारी थी गोली

व्यवसायी हत्याकांड का हुआ खुलासा, अपराधी ने कबूल किया जुर्म 11 जुलाई, 2015 को दुकानदार की गोली मारकर की गयी थी हत्या बक्सर : ब्रह्मपुर में उधार नहीं देने पर किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड में गिरफ्तार सुरेंद्र नोनिया ने जब मामले का खुलासा किया, तो पुलिस भी एक […]

विज्ञापन

व्यवसायी हत्याकांड का हुआ खुलासा, अपराधी ने कबूल किया जुर्म

11 जुलाई, 2015 को दुकानदार की गोली मारकर की गयी थी हत्या
बक्सर : ब्रह्मपुर में उधार नहीं देने पर किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड में गिरफ्तार सुरेंद्र नोनिया ने जब मामले का खुलासा किया, तो पुलिस भी एक पल के लिए उसकी बात सुन कर सन्न रह गयी. उधार देने से इनकार करने पर व्यवसायी उदय शंकर साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उस वक्त व्यवसायी के परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. मामले के खुलासे को लेकर जब पुलिस अनुसंधान करनी शुरू की, तो इसमें दो लोगों का नाम आया, जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले ललन जी का डेरा निवासी मुन्ना चौहान को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार मुन्ना चौहान ने बताया कि हत्या में सुरेंद्र नोनिया भी था, लेकिन मुन्ना चौहान की गिरफ्तारी के बाद से ही सुरेंद्र फरार चल रहा था. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2015 को दुकानदार की गोली मारकर हत्या की गयी थी. घटना के बाद से ही सुरेंद्र फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि व्यवसायी हत्याकांड का आरोपित सुरेंद्र नोनिया सूरत से अपने गांव ललन जी का डेरा आया हुआ है. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है. इसके साथ ही बताया कि उधार नहीं देने पर व्यवसायी उदय शंकर साह की गोली मारकर हत्या की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन