बेतिया में तैनात जवान की बक्सर में मौत

Updated at : 12 Apr 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में तैनात जवान की बक्सर में मौत

घटना के बाद गमजदा है पूरा परिवार बक्सर/डुमरांव : बेतिया में पदस्थापित एक जवान की बक्सर में तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. जवान छुट्टी लेकर बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर अपने गांव आया था. परिजनों का कहना है कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल लाया […]

विज्ञापन

घटना के बाद गमजदा है पूरा परिवार

बक्सर/डुमरांव : बेतिया में पदस्थापित एक जवान की बक्सर में तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. जवान छुट्टी लेकर बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर अपने गांव आया था. परिजनों का कहना है कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां जवान की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पायेगा. जानकारी के अनुसार बीरपुर गांव निवासी बासरोपन राम का पुत्र भरत राम बेतिया नवीन आरक्षी केंद्र में पदस्थापित था. गत दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था, जहां सोमवार की आधी रात उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये, जहां उसकी मौत हो गयी. जवान की मौत की सूचना बेतिया प्रशासन को भी दे दी गयी है.
मुरार थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांूच की जा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि जवान का दो लड़के व दो लड़कियां हैं. जवान को अंतिम विदाई देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन