नशे में धुत बाइकचालक ने मारी टक्कर, जेल

Updated at : 31 Jan 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत बाइकचालक ने मारी टक्कर, जेल

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के मिशन बालिका हाइ स्कूल के समीप सोमवार को नशे में धुत एक बाइकचालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना मिलते भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और […]

विज्ञापन

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के मिशन बालिका हाइ स्कूल के समीप सोमवार को नशे में धुत एक बाइकचालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना मिलते भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को बाइक सहित गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दी.

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक सिमरी के राजपुर स्थित आदर्श नगर निवासी गणेश राम बताया जाता है, जो शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. बाइक की चपेट में पुराना भोजपुर निवासी अजय नारायण पाठक आ गये और जख्मी हो गये.

मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार जांच की पुष्टि होने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन