खिड़की तोड़ कर चोरों ने उड़ाये तीन लाख के गहने

Published at :20 Sep 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की तोड़ कर चोरों ने उड़ाये तीन लाख के गहने

डुमरांव़ : शहर के लालगंज कड़वी मुहल्ले में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने खाली पड़े मकान की खिड़की तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य का गहना उड़ा लिया. सोमवार की सुबह जब घर के लोगों को चोरी की भनक लगी, तो उनके होश उड़ गए. […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : शहर के लालगंज कड़वी मुहल्ले में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने खाली पड़े मकान की खिड़की तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य का गहना उड़ा लिया. सोमवार की सुबह जब घर के लोगों को चोरी की भनक लगी, तो उनके होश उड़ गए. इस मामले को लेकर गृहस्वामी रामजी बैठा के बयान पर डुमरांव थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है़

रामजी बैठा के घर के सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर डुमरी गांव गये थे. घर को खाली पाकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात घर में प्रवेश कर गये और बक्से में रखे गये करीब तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण सहित छह हजार नगदी लेकर फरार हो गये़ अहले सुबह गृहस्वामी के घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई़ तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया़

रिश्तेदार के घर गया था परिवार, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन