किसानों के प्रति नहीं सोच रही सरकार

Published at :21 Jan 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के प्रति नहीं सोच रही सरकार

जागो किसान ने फूंका सरकार का पुतला पांच सूत्री मांगों को ले दी सरकार को चेतावनी डुमरांव/चौगाई : गुरुवार को चौगाई प्रखंड मुख्यालय पर जागो किसान के बैनर तले इलाके के किसानों ने धान की खरीदारी नहीं होने से आक्रोशित होकर बिहार सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया़ कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संयोजक […]

विज्ञापन

जागो किसान ने फूंका सरकार का पुतला

पांच सूत्री मांगों को ले दी सरकार को चेतावनी
डुमरांव/चौगाई : गुरुवार को चौगाई प्रखंड मुख्यालय पर जागो किसान के बैनर तले इलाके के किसानों ने धान की खरीदारी नहीं होने से आक्रोशित होकर बिहार सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया़ कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संयोजक अरविंद प्रताप उर्फ बंटी शाही ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इलाके के किसी भी किसानों का धान की खरीद नहीं की गयी. किसान कर्ज से उभरने के लिए अपने धान को साहूकारों के हाथ औने-पौने दामों में बेचने को विवश हैं.
किसानों की समस्याओं पर सूबे की सरकार गंभीर नहीं है़ ऐसी स्थिति में सरकार के खिलाफ इलाकाई किसान आंदोलन करने पर उतारू होंगे. उन्हाेंने कहा कि अभी तक आसपास के इलाके के मौजूद नहरें सूखी पड़ीं हैं,
जिससे रबी के बोआई व पटवन में मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. साथ ही प्रखंड के गरीबों को सरकार द्वारा राशन-केरोसिन भी मुहैया नहीं कराया जाता है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है़ उन्होंने किसानों व आम लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है़ मौके पर राजू सिंह, वीरेंद्र पासवान, पवन सिंह, सोमनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन