हम हैं आदत से मजबूर!

बक्सर : यातायात के साधन के रूप में रेलवे सबसे सुविधाजनक साधन है, लेकिन इसके साथ-साथ जोखिम भी सबसे ज्यादा है. इसे लेकर रेलवे के अधिकारी लगातार सुरक्षा चक्र बनाते हैं. साथ ही अालाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दे रखे हैं,जिससे यात्रियों की सुरक्षा की जा सके. लेकिन, रेलवे पुलिस की […]
बक्सर : यातायात के साधन के रूप में रेलवे सबसे सुविधाजनक साधन है, लेकिन इसके साथ-साथ जोखिम भी सबसे ज्यादा है. इसे लेकर रेलवे के अधिकारी लगातार सुरक्षा चक्र बनाते हैं. साथ ही अालाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दे रखे हैं,जिससे यात्रियों की सुरक्षा की जा सके. लेकिन,
रेलवे पुलिस की घोर लापरवाही के कारण निर्देश का पालन यात्री नहीं करते हैं. रविवार को कमरपुर हाॅल्ट पर ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक बोगी बेपरी हो गयी थी, जिसमें ट्रैक्टरचालक भी घायल हो गया था. लेकिन घटना के बाद भी रेलवे पुलिस सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है. सोमवार को बक्सर स्टेशन पर जब ट्रेन रूकी, तो सैकड़ों की संख्या में यात्री जीआरपी के सामने ही आउट साइड से ट्रेनों में उतरे व चढ़ते देखे गये. हालांकि इस पर रोक के लिए कानून भी बने हैं, लेकिन बक्सर रेल पुलिस इस मामले में ध्यान देना उचित नहीं समझती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




