बक्सर : थानेदार ने खुद को मारी गोली

Published at :10 May 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर : थानेदार ने खुद को मारी गोली

राजपुर (बक्सर) : राजपुर थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने शनिवार सुबह 8.10 बजे थाना परिसर स्थित आवास में ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद थाने में मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खुदकुशी के पीछे की मूल वजह […]

विज्ञापन

राजपुर (बक्सर) : राजपुर थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने शनिवार सुबह 8.10 बजे थाना परिसर स्थित आवास में ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद थाने में मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खुदकुशी के पीछे की मूल वजह क्या है, इसका पता चल नहीं पा रहा है. इसकी जानकारी साथी कर्मियों व पड़ोसियों को भी नहीं पता है, लेकिन कई तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं.कुछ लोग इस घटना को विभागीय दबाव बता रहे हैं, तो कुछ का कहना था दारोगा पर घरेलू तनाव था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन