17 बोरा गेहूं को पुलिस ने किया जब्त

Published at :07 Jan 2015 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
17 बोरा गेहूं को पुलिस ने किया जब्त

चक्की : सरकार के लाख प्रयास के बावजूद जन वितरण प्रणाली के दुकानों में पारदर्शिता नहीं लायी जा सकी है. पीडीएस दुकानदार बड़े पैमाने पर गरीबों का नेवाला खा रहे हैं. प्रखंड की चंदा पंचायत के भरियार गांव में पीडीएस दुकानदार मजीद अंसारी को गरीबों के बीच वितरण के लिए 17 पैकेट गेहूं मिला था, […]

विज्ञापन
चक्की : सरकार के लाख प्रयास के बावजूद जन वितरण प्रणाली के दुकानों में पारदर्शिता नहीं लायी जा सकी है. पीडीएस दुकानदार बड़े पैमाने पर गरीबों का नेवाला खा रहे हैं.
प्रखंड की चंदा पंचायत के भरियार गांव में पीडीएस दुकानदार मजीद अंसारी को गरीबों के बीच वितरण के लिए 17 पैकेट गेहूं मिला था, जिसे वे कालाबाजार में बिचौलियों के हाथों बेचने के लिए भाड़े के वाहन से ले जा रहा थे, लेकिन ग्रामीणों की पैनी नजर से वह बच नहीं पाये और पुलिस ने वाहन के साथ 17 बोरा गेहूं को जब्त कर लिया.
इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला बहुत ही गंभीर है. पीडीएस दुकानदार पर वस्तु अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन