सरकारी सुविधा नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी सुविधा नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

केसठ (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड के केसठ गांव निवासी रामाश्रय मुसहर, पिता स्व मंगरू मुसहर ने 20 जुलाई को सपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. उन्होंने आवेदन जिलाधिकारी बक्सर, अनुमंडलाधिकारी, डुमरांव व प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ को दिया है. उसने कहा कि मुझे आज तक किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला […]

विज्ञापन

केसठ (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड के केसठ गांव निवासी रामाश्रय मुसहर, पिता स्व मंगरू मुसहर ने 20 जुलाई को सपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. उन्होंने आवेदन जिलाधिकारी बक्सर, अनुमंडलाधिकारी, डुमरांव व प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ को दिया है. उसने कहा कि मुझे आज तक किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है. बीपीएल सूची में नाम नहीं होने के कारण राशन-केरोसिन नहीं मिलता है. मनरेगा समेत सभी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं.

उन्होंने कहा कि अजीज आकर 20 जुलाई को सपरिवार कार्यालय अवधि में प्रखंड कार्यालय, केसठ में आत्मदाह करेंगे. इसकी सारी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन की होगी. यह समस्या एक रामाश्रय की नहीं है. ऐसे दर्जनों महादलित परिवार के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके कारण परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग से जांच करा कर महादलित परिवार के लोगों को इंदिरा आवास, मनरेगा का जॉबकार्ड, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, राशन -केरोसिन देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन